हापुड़। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। युवक पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में 172 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी जुटाए हैं। इनकी एलाइजा जांच की जा रही है। चिकनगुनिया को लेकर भी सैंपलिंग कराई गई है।
डीएमओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड निवासी एक युवक की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जोकि पुणे में रह रहा है। युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन दिनों बरसात के बाद अब डेंगू का लार्वा मच्छर बनकर उड़ने लगा है। जिन स्थानों पर पिछले साल डेंगू के केस मिले थे, इस बार भी उन्हें संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।