फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार में तोड़फोड़ कर नकदी समेत टायर चोरी

Sun, 28 Jan 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर में डेयरी के बाहर खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान आरोपी कार में रखी 30 हजार की नकदी समेत दो टायर चोरी कर ले गए। सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नितिन कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि वह काफी समय से दिल्ली में रहता है। शनिवार की शाम को वह अपने घर आया था। उन्होंने कार को हनुमान मंदिर के निकट एक डेयरी के बाहर खड़ा कर दिया था। कार में 30 हजार की नकदी समेत अन्य सामान भी रखा हुआ था। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा कि कार के सभी शीशे टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ कार के पास पहुंचा और मामले की जानकारी की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कार में रखी 30 हजार की नकदी, दो टायर, बैटरी भी चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों की शिनाख्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें