फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी क्लीनिक पर कार्रवाई की मांग

Wed, 23 Nov 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
क्लीनिक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिंभावली शुगर मिल के पीछे चला रहे फर्जी क्लीनिक से परेशान लोगों ने बुधवार को सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई कराने की मांग की।  सिंभावली मिल के पीछे वाली बस्ती में एक व्यक्ति ने क्लीनिक खोला हुआ है,
विज्ञापन


जिसमें बिना जांच कराए ही सभी बीमारियों की दवा देता है। केशव शर्मा, अर्जुन बालियान, जितेंद्र सिंह, अंकुश, संजय, राजेंद्र, संगीता, पवन, संजीव ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उल्लेख किया है कि दवाखाना चलाने वाले व्यक्ति

को मेडिकल साइंस की वर्णमाला का कोई भी ज्ञान नहीं है। वह  मरीजों को गलत दवाई देकर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। उधर, सीएमओ डॉ.एके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें