फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शंकराटीला के पास अंडरपास बनवाने की मांग

Tue, 07 Jan 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ के बिजौली गांव से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शंकराटीला के ग्रामीणों ने अंडरपास बनवाने के लिए मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण होना काफी अच्छा है, इसके किनारे औद्योगिक गलियारा बनाए जाने से क्षेत्र का विकास होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव शंकराटीला से होकर गुजर रहे हाईवे के दूसरी तरफ उनके खेत हैं, जिन पर आने-जाने के लिए कोई मार्ग नहीं दिया जा रहा। अपने खेतों पर आवागमन के लिए गांव के किसानों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के निकट एक्सप्रेसवे से अंडरपास का निर्माण कराया जाए, ताकि शंकराटीला के अलावा पूठ व अन्य गांवों के ग्रामीणों को भी दिक्कत न हो। इस दौरान महकार, ओमवीर, रामू, दिनेश, प्रेम व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ग्रामीणों ने मांग की है, तो इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों के स्तर से ही समस्या का समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें