फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वकील को पीटकर किया घायल, दो करोड़ की मांगी रंगदारी

Tue, 29 Oct 2024 09:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला रेवती कुंज निवासी अधिवक्ता के साथ एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इसके साथ ही अधिवक्ता से आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवती कुंज निवासी शिल्प कुमार गर्ग एडवोकेट ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नौ अक्तूबर को वह हापुड़ नगर पालिका परिषद स्थित न्यायालय (सीडी) एफटीसी में अपने दीवानी वाद सविता बनाम मूलचंद में पैरवी करने गया था। शिवपुरी निवासी रवि चौधरी जो इस मुकदमे में ना तो वादी है और ना ही प्रतिवादी है और ना ही अधिवक्ता है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। परिसर में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने किसी तरह उसे बचाया। पुलिस से शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 23 जुलाई को भी रवि चौधरी द्वारा उन्हें धमकी दी गई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें