फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार्तिक मेले के लिए मांगे 5.11 करोड़

Mon, 06 Oct 2025 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ के खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के लिए शासन को 5.11 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई थी। हालांकि, यह मांग पूरी होती नजर नहीं आ रही है और शासन स्तर से अब करीब 3 .40 करोड़ रुपये का बजट जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा से करीब 25 लाख श्रद्धालु आते हैं। इस कारण मेले में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। इस बार भी मेले में सुविधाएं अधिक मिल सकें। इसके लिए शासन को 5.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। यह मेला अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक लगेगा। मामले में जिला पंचायत के एएमए शिशुपाल शर्मा का कहना है कि शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बजट मिलते ही कार्य में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें