फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सदर विधायक को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों को समस्याओं से राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री मोहित राघव ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति का प्रावधान किए जाने की पत्रावली शासन से लंबित है। इस पर उचित कार्रवाई की जाए। राजकीय कर्मचारियों के समान 300 दिन के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण सेवानिवृत्ति पर दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संचित त्यागी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिपिक पद पर पदोन्नति के लिए सीसीसी डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है, जबकि राजकीय विद्यालयों के लिए यह प्रावधान नहीं है। समानता के आधार पर पदोन्नति में सीसीसी का प्रावधान समाप्त किया जाए। एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की अपेक्षा है।
विज्ञापन


इन मांगों के निस्तारण को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला संरक्षक कृष्णवीर शर्मा, अंकित शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें