फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूजीसी नोटिफिकेशन पर पुनर्विचार और एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक की मांग

विज्ञापन
धौलाना में एसडीएम को ज्ञापन देते धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। नस्ल बचाओ आंदोलन की केंद्रीय संचालन समिति के प्रतिनिधियों ने सामाजिक, संवैधानिक और नीतिगत मुद्दों को लेकर आंदोलन प्रभारी युद्धि राणा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम धौलाना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी की अधिसूचना पर पुनर्विचार, एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर रोक, आर्थिक आधार को आरक्षण नीति में अधिक महत्व देने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग की गई।
विज्ञापन

आंदोलन संरक्षक ललित राणा ने कहा गया कि देश में सामाजिक न्याय, समान अवसर, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से इन मुद्दों पर विचार किया जाना आवश्यक है। रक्त से लिखे गए पत्रों में भाजपा नेता जयवीर सिंह समाना की तीन पीढ़ियों द्वारा लिखित पत्रों को प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में शक्ति राणा, भूपेंद्र तोमर, आकाश शिशोदिया, अभिषेक राणा, मोहित राणा, देवेंद्र शिशोदिया, केपी राणा, नीरज तिवारी, दीपक ढाका, शुभम तोमर, शिवम राणा, प्रशांत राणा, दिनेश राणा, मोन्टी राघव, दुष्यंत चौहान, निशांत राणा, हनी राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें