फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: पुलिस ने हापुड़ से डॉ. फारूख को हिरासत में लिया, अल फलाह यूनिवर्सिटी से किया था MBBS

Thu, 13 Nov 2025 02:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

डॉ. फारुख ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है तथा वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। दिल्ली बम धमाके से जुड़े आतंकियों के साथ उसकी साठगांठ मानी जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारुख को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रसूति विभाग में तैनात डॉ. फारुख पिछले एक वर्ष से कॉलेज परिसर में ही रह रहा था।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार फारुख ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है तथा वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पिछले एक वर्ष से अस्पताल में प्रसूति विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रहा था, दिल्ली बम धमाके से जुड़े आतंकियों के साथ उसकी साठगांठ मानी जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि दिल्ली पुलिस केवल पूछताछ के लिए डॉक्टर फारुख को अपने साथ लेकर गई है। अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े होने के कारण उसकी भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की जांच के लिए उसे पूछताछ के लिए ले गई है। कार्रवाई को लेकर अस्पताल प्रबंधन भी स्तब्ध है। जीएस अस्पताल जीएम मनोज सिसौदिया का कहना है कि पूरी वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही डा. फारुख को यहां नियुक्ति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें