फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपदान आज.... शाम 5:08 बजे से 7:47 बजे तक शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले में स्नान के दौरान गीत गातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा की रेती पर आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दे रही है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार की शाम 5 बजकर 08 मिनट से 7: 47 बजे तक दीपदान का मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन


पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की सुबह 11 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होकर 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 23 नवंबर की शाम 5 बजकर 08 मिनट से 7: 47 बजे तक दीपदान का मुहूर्त रहेगा। 24 नवंबर को सुबह 5 बजकर 03 मिनट से 5: 57 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। इस दौरान गंगा स्नान का विशेष महत्व है। वहीं, श्रद्धालु गंगा में दीप प्रवाहित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना करेंगे। पूर्णिमा का यह पर्व लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और पुण्य का विशेष अवसर रहेगा।
गंगा मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ बाजारों की रौनक भी चरम पर पहुंच रही है। हरियाणा, दिल्ली, नोएडा और आसपास के जिलों से आए लोग घरेलू सामान, बच्चों के खिलौने, पूजा सामग्री और पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, मेले में लगे छोटे-बड़े झूले बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते झूलों के आसपास परिवारों की भीड़ जुट रही है। गंगा स्नान, पूजा-अर्चना, खरीदारी और मनोरंजन के बीच पूरा मेला उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान का विशेष महत्व
पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु सूर्योदय से पहले गंगा तट पर पहुंचकर स्नान, पूजा और जप करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें