फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरा मकान का मलबा, दबी मासूम

Sat, 30 Jul 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Children - फोटो : getty
विज्ञापन
कहासुनी के दौरान लेंटर के ढूले में ठोकर मारने से मकान भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर पास में खेल रही चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में लाठियां चल गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में ओमदत्त के घर पर लेंटर डालने के लिए मजदूर शनिवार दोपहर ढूला तैयार कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रवि पहुंच गया और अपने घर के सामने सामान डालने का विरोध करने लगा। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

इससे गुस्साए रवि ने ढूले में लगी बल्ली में ठोकर मार दी, जिससे बल्ली गिर गई और मलबा गिरने से पास में खेल रही चार वर्षीय वर्षा घायल हो गई। इस बात पर दोनों पक्षों में लाठियां चल गई। जिसमें राज मिस्त्री सोनू और मजदूर बगला घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें