फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से तीसरी क्लास के बच्चे की मौत

Wed, 03 May 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के गांव लुहारी निवासी श्रीपाल का आठ वर्षीय पुत्र प्रवेश तीसरी क्लास का छात्र था। वह बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद घर में बच्चों के साथ खेल रहा था। तो इसी बीच लुका छिपी के दौरान उसके हाथ में किसी कीड़े ने काट लिया।
विज्ञापन


इसकी चुभन होने पर उसने पिता को बताया तो वह उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। बच्चे ने चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद भी परिजनों ने आस नहीं छोड़ी और उसे चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने सांप के काटने से बच्चे की मौत होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया।

सांप के डसने से बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें