पिलखुवा। बुधवार की सुबह कस्तला मार्ग स्थित रेलवे फाटक और हाईवे की बीच सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 38 साल है, शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है। प्रारंभिक जांच से अधिक शराब का सेवन करने से हृदय गति रूकने के चलते मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है, पीएम रिपोर्ट से मौके के कारणों का पता चल पाएगा। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।