पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव में रविवार सुबह किराए के मकान में रह रहे 26 वर्षीय फैक्टरी ऑपरेटर आदित्य गौड़ का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार आदित्य गालंद गांव में किराए पर रहकर स्थानीय केबल फैक्टरी में ऑपरेटर का काम करता था। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी किराएदारों ने मकान मालिक को जानकारी दी। दरवाजा खुलवाने पर आदित्य का शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका मिला। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।