हापुड़। पारिवारिक कलह के चलते मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी युवक सचिन (26) पुत्र त्रिलोक ने पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर दी। परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह किसी ने सूचना दी कि एक युवक का शव सबली के जंगल में पेड़ से लटक रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने अपनी ही टी-शर्ट को फाड़कर रस्सी की तरह गले में फंदा डाला हुआ था। इससे आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा था। शिनाख्त के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गृह क्लेश के चलते सचिन दो दिन पहले नाराज होकर घर से निकल गया था। वह शराब पीने का भी आदी था। संवाद