फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष को दी धमकी

Tue, 14 Nov 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर में कच्चे घाट पर दस साल से गंगा मैया की आरती और डूबने वालों को गंगा से सकुशल निकालने वाले निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष को कुछ दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गोताखोर और निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने मंगलवार को वीडियो के माध्यम से परेशानी साझा की है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर 15 दिन के लिए कार्तिक मेला स्थल लगता है, वह वहां पर 365 दिन गंगा आरती करते हैं। पिछले दस साल से घाट बनाया हुआ है, साथ ही निशुल्क डूबने वाले लोगों की सहायता करते हैं। आरोप है कि मंगलवार को उनके घाट पर चार गाड़ी में सवार दर्जनों लोग आए और जमे घाट को हटा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी निषाद को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला, शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें