फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निर्माणाधीन इमारत के पास मिला शव

Fri, 29 Aug 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर के पीछे आरपीएफ की निर्माणाधीन इमारत के पास मोहल्ला भीमनगर निवासी मनोज (55) का शव पड़ा मिला। पुलिस व फोरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद कोतवाली पुलिस को मोहल्ला श्रीनगर के पीछे आरपीएफ के निर्माणाधीन इमारत के पास व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान मोहल्ला भीमनगर निवासी मनोज के रूप में हुई। मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि बुधवार की तड़के तीन बजे मनोज घर से निकले थे। उनके पिता शराब पीने के आदी थे। इससे पहले भी उनके पिता बीमार हो गए थे। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। ठीक होने के बाद वह घर लौट आए थे। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें