फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन दिन बाद मिला गंगा में डूबे व्यक्ति का शव

Wed, 19 Mar 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। जनपद मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी ब्रजभूषण तीन दिन पहले अपने परिचितों के साथ गंगानगरी में स्नान करने के लिए आए थे। सुबह स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से वह गंगा में बहने लगे, आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना के बाद उनके परिजन भी ब्रजघाट पहुंच गए। वहीं, पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से ब्रजभूषण को गंगा में तलाश करा रही थी। बुधवार को मुकेश, काले, पवन, जितेंद्र की टीम ने उनका शव बरामद कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों की मांग पर बिना कोई कार्रवाई किए शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें