फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: थाने से बाइक चोरी करने वाले बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने 12 मार्च को थाने से बाइक चोरी करने वाले एक बाल अपचारी समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व उनकी टीम ने भारत निवासी मोहल्ला छत्ता कस्बा धौलाना, इशांत निवासी मोहल्ला हरद्वारीनगर हापुड़ व एक बाल अपचारी को मंसूरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 12 मार्च की दोपहर थाने में खड़ी एमवी एक्ट के तहत सीज बाइक चोरी करके कर भाग गए थे। थाना पुलिस ने 30 दिसंबर 2024 को इस बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाने में खड़ा किया था। हेड मोहर्रिर आबिद 16 मार्च को थाना परिसर में खड़े मुकदमे व लावारिस वाहनों की गिनती कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बाइक थाने से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो तीनों आरोपी बाइक को चोरी करते हुए दिखाई पड़े थे।
विज्ञापन


...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें