फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फुल्डेहरा ड्रेन में मिला ग्रामीण का शव

Fri, 31 Oct 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। बक्सर नहर पुल के पास फुल्डेहरा ड्रेन के नाले में शुक्रवार को व्यक्ति का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त गांव हरोड़ा निवासी रघुराज (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना है। मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें