फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 15 दिन से लापता ग्रामीण का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कटीरा जाफराबाद में 15 दिन से लापता ग्रामीण का शव एक नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लाल बहादुर (48) पुत्र डालचंद निवासी कटीरा जाफराबाद पिछले 15 दिन से अपने घर से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह जब ग्रामीण गांव की तरफ से स्याना रोड पर जा रहे थे, इसी बीच लाल बहादुर को नाले में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत ही इस संबंध में परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शव पिछले कई दिन से पानी में पड़ा रहने के कारण सड़ गया था। परिजनों को सांत्वना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष हरि कुमार ने बताया कि शव के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। नाले में गिरने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें