फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चलती कार पर खतरनाक स्टंट, 21,500 रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे 09 पर युवक ने चलती कार की सनरूफ से निकलकर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में युवक हाईवे पर तेजी से दौड़ रही कार की सनरूफ से बाहर निकाला हुआ दिखाई दे रहा है। कार में तेज आवाज में गाने बजाते हुए युवक हंगामा कर रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 21,500 रुपये का चालान किया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी गंभीर खतरे में डालते हैं। सीओ ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें