फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे ट्रेक पर मिला शव, कटा सिर और हाथ लेकर घूम रहे कुत्ते

Sat, 22 Nov 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला प्रीत विहार के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला। बड़ी बात है कि कुत्ते मृतक का कटा हुआ सिर और हाथ लेकर मोहल्ले में पहुंच गए। इसे देख मोहल्लेवासियों में सनसनी फैली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार व्यक्ति का शव दो हिस्सों में कटा हुआ था, जबकि सिर और एक हाथ गायब था। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन आधा घंटा बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस दौरान पता चला कि कुत्ते कटे सिर और हाथ को नौंचते हुए मोहल्ला प्रीत विहार में ले गए। शाम को टहल रहे लोगों ने कटा हुआ सिर और हाथ देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का कटा हुआ सिर और हाथ को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें