फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साहब! मंदिर में पूजा नहीं करने दे रहे दबंग’

Mon, 10 Apr 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला बराही की महिलाओं ने कॉलोनी स्थित माता एवं कपिलेश्वर शिव मंदिर में कुछ दबंगों द्वारा पूजा न करने देने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। महिलाओं ने बताया कि आरोपी मंदिर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला बराही में माता एवं कपिलेश्वर शिव मंदिर है। पांच अप्रैल को मोहल्ले की महिलाएं भजन कीर्तन कर रही थीं, तभी यहां मोहल्ला के दो युवक पहुंचे। हिंदू समाज से होने के बावजूद इन युवकों ने कीर्तन को रुकवाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया।

दबंगों ने महिलाओं और पुजारी से बदसलूकी भी की। इतना ही नहीं तमंचे लहराते हुए धमकी दी कि किसी को भी मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएगा। मंदिर में पूजा न होने देने से मोहल्ले की महिलाओं में रोष है। सोमवार को कुछ महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन


डीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में मनीषा, बबीता, माधुरी, सुमन रानी, सीमा, शशि शर्मा, पूजा, प्रीति, पुजारी श्याम सुंदर गोस्वामी, जय प्रकाश वर्मा, सुरभि आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें