फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म के मामले में बेटे को बचाने के लिए ठगों ने मांगे रुपये

Thu, 04 Apr 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दुष्कर्म के मामले में बेटे को हिरासत में लेने की जानकारी देते हुए साइबर ठगों ने एक ग्रामीण से ठगी का प्रयास किया। जब ग्रामीण ने बेटे के घर पर होने की बात कही, तो आरोपियों ने फोन काट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव पावटी निवासी किसान सतेंद्र ऊर्फ कालू ने बताया कि उसके फोन पर बुधवार की रात एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसकी डीपी पर एक पुलिस अधिकारी की फोटो लगी थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हरियाणा में हुए दुष्कर्म के एक मामले में तीन-चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें उसका बेटा भी शामिल है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मुझे पता है कि आपका बेटा दोषी नहीं है, अपने दोस्तों के साथ होने की वजह से वह फंस गया है। आरोपी ने बेटे को छोड़ने के लिए रुपयों की मांग की। जिसने कहा कि बिना किसी को कोई सूचना दिए ऑनलाइन भुगतान कर दो, मामला खत्म कर दिया जाएगा। जब उसने अपने बेटे को फोन किया तो, मालूम हुआ कि वह गांव में ही है। बेटे के घर पर होने की जानकारी मिलने पर उसने राहत की सांस ली और ठगों को बताया, तो उन्होंने फोन काट दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों से ऐसी ठगी से बचने के लिए अपील की गई है।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी

- किसी परिजन के थाने में पकड़े जाने की सूचना पर किसी को रुपये न भेजें।

- व्हाट्सएप कॉल आने पर पहले यह पता करें कि संबंधित नंबर किसका है।

- जिस नंबर के शुरू में 92 हो उस नंबर पर किसी तरह की वार्ता न करें।
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

- गैर जरूरी एप डाउनलोड करने से बचें।

- ठगी होने पर 1930 टोल फ्री नंबर पर काल कर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें