फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीएचसी में नहीं हो रहे सिर के सीटी स्कैन

Tue, 17 Oct 2023 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में लगी सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी से सिर के सीटी स्कैन बंद हो गए हैं। मंगलवार को दिनभर ऐसे मरीज भटके। टेक्नीशियन को बुलाया गया है, दो दिन और मरीजों को परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ एक ही सीटी स्कैन मशीन है। जिस पर क्षमता से अधिक लोड है। सोमवार को मशीन में सिर का स्कैन करने वाले सॉफ्टवेयर में कोई खराबी आ गई। जिस कारण स्कैन फिल्म में गोल घेरा बनकर आ रहा है। इसके आधार पर सही रिपोर्ट नहीं बन सकती। मंगलवार को भी 80 से अधिक मरीज सीटी स्कैन कराने आए। इसमें सिर वाले मरीजों को सुविधा नहीं दी गई। प्राइवेट में 2500 से अधिक कीमत है, गरीब मरीजों के लिए ऐसे सेंटरों पर जाना आसान नहीं है। बहरहाल, अधिकारी टेक्नीशियन के जल्द आने का दावा कर रहे हैं। लेकिन मशीन सुधरने में अभी भी दो दिन का समय लग सकता है।



अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन पर बढ़ा लोड-

सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण अब अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन पर लोड बढ़ गया है। प्रतिदिन 90 से अधिक एक्सरे और 60 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। जबकि दोनों ही मशीन बेहद पुरानी और कम क्षमता की है।
विज्ञापन


कोट -

टेक्नीशियन को बुलाया गया है, जल्द ही मशीन को ठीक करा दिया जाएगा। सिर्फ सिर वाले मरीजों का ही सीटी स्कैन नहीं हो रहा है। बाकी मरीजों को सुविधा दी जा रही है। - डॉ.दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें