पिलखुवा। सीआरपीएफ में तैनात धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव निवासी अख्तर अली का बृहस्पतिवार शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां नम आंखों से पूरे सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अख्तर अली सीआरपीएफ में तैनात थे और वर्तमान में मेरठ में ड्यूटी पर थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत्यु की पुष्टि की। जब पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम विदाई में ग्रामीणों, परिजनों, और जवानों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम सलाम किया। पूरे सम्मान के साथ दफीने की प्रक्रिया पूरी की गई।