एटीएम कार्ड धारकों को डाक विभाग ने बड़ी सौगात दी है। अब बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर के एटीएम से बैंक ग्राहक भी कैश निकाल सकेंगे। ऐसे में शहर भर में एटीएम की अव्यवस्था से लोगों को राहत मिल सकेगी।
भारत सरकार ने डाकघरों को भी बैंकों की तर्ज पर हाईटेक बनाने की कवायद शुरू की हुई है। बीते दिनों केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में एटीएम का शुभारंभ किया था।
पहले इस एटीएम से सिर्फ डाकघर के खाता धारकों को ही पैसा मिल पाता था, बैंक एटीएम धारकों को इस एटीएम पर कोई सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब इस एटीएम को बैंकों से अटैच कर दिया गया है, अब बैंक एटीएम धारक किसी भी समय प्रधान डाकघर के एटीएम से कैश प्राप्त कर सकेंगे।
बता दें कि इन दिनों शहर में लगे विभिन्न बैंकों के अधिकांश एटीएम शोपीस बने हुए हैं। चुनिंदा एटीएम पर ही ग्राहकों को कैश मिल पा रहा है। ऐसे में डाकघर परिसर में लगे एटीएम से बैंक एटीएम धारकों को अटैच किए जाने से अवश्य ही लोगों को नोटबंदी से बनी कैश किल्लत की समस्या से राहत मिल सकेगी।
पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता ने बताया कि एटीएम में पर्याप्त कैश है। बैंक ग्राहक भी एटीएम से पैसा प्राप्त कर सकेंगे।