फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: कार सवार पशु व्यापारियों से 2.40 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Nov 2026 10:12 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
व्यापारियों से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव असरा के छोइया के पास कार सवार व्यापारियों को रोककर तीन बदमाशों ने 2.40 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारियों को जमकर पीटा। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने देहात थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मेरठ जिले के गांव लोटी निवासी संदीप नागर और उसका भाई आकाश पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। शनिवार रात दोनों गांव के ही एक ड्राइवर के साथ रविवार को मथुरा में लगने वाली पशु पैठ में शामिल होने के लिए निकले थे। असरा गांव का छोइया पार करने के बाद बाग़ से निकले तीन चार हथियार लेकर बदमाशों ने कार को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के दम पर तीनों को जमकर पीटा और 2.40 लाख रुपए लूट लिए।

बदमाशों के जाने के बाद संदीप ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। हापुड़ में मेरठ का बॉर्डर होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन घटनास्थल हापुड़ देहात क्षेत्र का होना पाया गया। इस दौरान एसपी मधुबन कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। मारपीट में घायल तीनों घायलों की हापुड़ के निजी अस्पताल में मरहम पट्टी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी महेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें