बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात पति से किसी बात पर झगड़े के बाद पत्नी ने केरोसिन ऑयल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
बुधवार रात किसी बात पर पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। नाराज हुई पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
देर रात को उसके चीखने की आवाज सुनकर पति की आंख खुली और उसने गईं,खिड़की से देखा तो उसकी पत्नी को आग से घिरा पाया। पति खिड़की तोड़कर घर में घुसा और आग बुझाई।
वह पत्नी को गढ़ के नर्सिंग होम में गया। महिला की गंभीर हालात को देखकर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि इस विषय में थाने पर कोई सूचना नहीं आई है।