फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से अभद्रता के विरोध पर चाची को पीटा

Fri, 15 Apr 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय बसारत अली में एक युवती से कुछ दबंगों ने घर में घुसकर अभद्रता कर दी। चाची ने विरोध किया तो उसे पीटकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी परिवार को बच्चों के अपहरण की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक युवती नौ अप्रैल को अपनी चाची के साथ घर में थी। तभी सराय चांद खां मोहल्ले का एक युवक अपने साथी के साथ घर में घुस आया और अभद्रता करने लगा। युवती के शोर मचाने पर चाची पहुंची तो दबंगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।

चाची-भतीजी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रेहान और इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें