बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखराड़ा गांव में होली के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मंगलवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई।
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार लुखराड़ा गांव में होली के दौरान रोहताश कुमार व टीकम सिंह पक्ष की महिलाओं में आपस में कहासुनी हो गई।
कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
वहीं, मंगलवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में झड़प हुई, लेकिन गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। एसओ बाबूगढ़ यतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।