फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Wed, 04 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर दो बजे गाजियाबाद के मसूरी निवासी 50 वर्षीय जफरूद्दीन बाइक से हापुड़ से घर लौट रहा था। रास्ते में छिजारसी चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में घुस गई। हादसे में जफरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, दोपहर साढ़े तीन बजे 23 वर्षीय लाखन गांव निवासी कोमल अपने देवर मोनू के साथ बाइक पर पिलखुवा से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में धौलाना कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। आसपास के लोगों घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें