फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों के घर लाखों की लूट

Thu, 02 Jun 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छह हथियार बंद बदमाशों ने दो किसानों के घर में जमकर लूटपाट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में छह हथियार बंद बदमाशों ने दो किसानों के घर में जमकर लूटपाट की। बदमाश लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूट कर भाग गए।
विज्ञापन


एक घर में जाग होने पर बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में ब्रिजेश सिंह का बेटा अरविंद भारतीय सेना में कार्यरत है,

जिसकी ड्यूटी इन दिनों जम्मू बॉडर पर चल रही है। बुधवार देर रात बदमाश दीवार कूदकर मकान में घुस आए। कमरे में रखी सेफ-संदूक का ताला तोड़कर 60 हजार नगदी, बंदूक के 50 कारतूस और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के दौरान परिजन मकान की छत पर सोते रह गए। इसके बाद बदमाश पड़ोस में रहने वाले किसान देवेंद्र के घर में घुस आए, जहां आहट होने पर किसान के बेटे राजा की पत्नी ललिता जाग गई।

बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और फिर परिजनों को  जगाकर बंधक बना लिया। करीब दो घंटों तक घर में डटे रहे बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत चांदी के पांच सिक्के लूट कर भाग गए।

शोर सुनकर पड़ोसियों ने बंधक परिवार को मुक्त किया। लूट की इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई है। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें