फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी की शराब के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 अवैध और कच्ची शराब की धरपकड़ के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम बुधवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना के जंगल में चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि तभी एक बाइक तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर आबकारी टीम ने बाइक रोककर तलाशी ली तो उस पर प्लास्टिक के दो बोरे रखे हुए थे।

जिनमें हरियाणा से तस्करी द्वारा लाई गई अंग्रेजी शराब के कई ब्रांडों से जुड़े 125 पव्वे भरे हुए थे।

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि टीम ने घेराबंदी कर  शराब बेचने जा रहे दोनों आरोपियों लटूर सिंह बहादुरगढ़ और टीटू सेहल को दबोच लिया। आरोपियों पर शराब तस्करी का केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें