कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी में नानी के पीछे-पीछे दुकान पर जा रही मासूम बच्ची को दो युवकों ने खेत में खींचकर गैंगरेप की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मासूम को खेत में छोड़कर भाग गए।
पीड़ित मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मोती कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 4 वर्षीय पुत्री देर शाम अपनी नानी के साथ दुकान पर सामान लेने जा रही थी।
इस दौरान मासूम नानी के पीछे चल रही थी। इसी दौरान मौका पाकर दो हैवानों ने बच्ची का मुंह दबाकर खेत में खींच लिया और गैंगरेप की कोशिश करने लगे। तभी बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। मासूम की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी उसे खेत में छोड़कर भाग गए।
परिजन मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे टरका दिया। अब पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।
एसपी अलंकृता सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।