फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कर सकती है पुलिस लूट की कई घटनाओं का खुलासा

Sun, 27 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कथित फौजी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के बाद उसके दो साथियों को दबोचकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस सोमवार को लूट की कई घटनाओं का खुलासा कर सकती है। शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल कथित फौजी रंजीत सिंह पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस टीम ने अस्पताल जाकर उससे पूछताछ की तो वह बार बार बयान बदल रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने उसके दो साथियों को कार सहित पकड़ लिया है। फौजी से जुड़ा होने के चलते कई जिलों के पुलिस अधिकारी हापुड़ आकर पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी कई जिलों की पुलिस टीम पूछताछ में जुटी रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया कथित फौजी पूर्व में भी पटियाला से लूट के मामले में जेल जा चुका है। लगभग ढाई वर्ष तक वह जेल में बंद रहा है।

उसके पकड़े गए साथियों ने पूछताछ में कई लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस पूरे मामले का सोमवार को पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। जिसमें आसपास के कई जिलों में दर्जनों वाहन लूट की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश भी दी जा रही हैं। वहीं रंजीत के फौजी होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है।  थाना प्रभारी शावेज खान ने बताया कि पकड़ा गया कथित फौजी लूट के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। उससे वाहन व नगदी भी बरामद हो चुकी हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें