फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तमंचे के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तीन शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दतैड़ी गेट के पास सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पिलखुवा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से पांच तमंचे, 17 कारतूस और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह बदमाश अवैध असलहे बेचने जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास तलाशा जा रहा है। मंगलवार को एसपी अलंकृता सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार रात पिलखुवा पुलिस भोजपुर दतैड़ी गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार से पुलिस ने पांच तमंचे सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम जाहिद व सद्दाम निवासी गांव नाहली थाना भोजपुर व जमील निवासी मोहल्ला कैंची वाला किला थाना हापुड़ बताया है। एसपी ने बताया कि बदमाश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों को अलग-अलग स्थानों पर बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


बदमाश सद्दाम के खिलाफ थाना पिलखुवा में आधा दर्जन केस भी दर्ज है। एसपी ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, एसएसआई रूपकिशोर शर्मा, एसआई सुरेंद्र मलिक, एसआई रविंद्र कुमार शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें