राजोरी थन्नामंडी सड़क मार्ग स्थित थन्नामंडी के शाहपुर बेहरोट क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विडियो कोच बस नंबर जेके 02 एसी-9057 थन्नामंडी से राजोरी की ओर आ रही थी।
उक्त स्थान पर सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय सड़क पर फिसलने के चलते वाहन चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार सात लोगों को मामूली चोटें आईं।
सभी घायलों को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार रूसा कोसर, सिमरन मीर, रूहा खान, शाबु अख्तर, इमरान अहमद, हैप्पी खान और यासमीन कोसर को मामूली चोटें आई थीं। सभी का उपचार जारी है व हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।