फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राप बाक्स से चैक निकलवाकर ठगों ने दो लाख उड़ाए

Tue, 01 Nov 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बैंक से दो ठगों ने ड्राप बाक्स पर तैनात गार्ड से चैक निकलवाकर दूसरे बैंक से कैश करा लिया। खाते में रुपये नहीं आने पर पीड़ित बैंक पहुंचा तो उसे चैक कैश होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। रेवती कुंज निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक डंग के पुत्र कपिल डंग ने 27 अक्टूबर को बैंक आफ इंडिया की शाखा के ड्राप बाक्स में दो लाख रुपये का चैक डाला था।

थोड़ी देर बाद ही दो ठग बैंक पहुंचे। उन्होंने ड्राप बाक्स पर तैनात गार्ड सेे ये चैक निकलवा लिया। उसके बाद उन्होंने इस चैक को इंडियन ओवरसीज बैंक से कैश करा लिया। 29 अक्टूबर को कपिल बैंक में चैक की जानकारी करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि चैक कैश हो चुका है।
विज्ञापन


यह सुनकर वह दंग रह गए। साथ ही बैंक कर्मियों ने उन्हें चैक नहीं डालने की बात कहकर टरकाना शुरू कर दिया। जिस पर उन्होंने बैंक से फुटेज दिखाने की बात कही। काफी देर बाद फुटेज देखी गई तो दो ठगों की तस्वीर उसमें कैद हो गई।

जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश करने में जुट गई। इस मामले में गार्ड से पूछताछ की जानी बाकी है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें