एनएच-24 पर अनवरपुर कट के पास बुधवार दोपहर एक युवती से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। युवती का चिल्लाना सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा।
हालांकि मनचला पब्लिक को चकमा देकर भाग गया। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। बुधवार दोपहर दो बजे हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती हाईवे पर दहपा पुलिया के पास थ्रीव्हीलर से उतरी।
तभी एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। काफी देर तक जब युवक नहीं माना तो युवती ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को पीछाकर मनचले को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को भी मामले सूचना दी।
कुछ ही देर में मनचला पब्लिक को चकमा देकर भाग गया। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। युवती ने भी कोतवाली में शिकायत नहीं की है।