फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहा दिल्ली का युवक

Mon, 04 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में युवक के बहने के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसी की अस्थियां विसर्जित करने आया दिल्ली का एक युवक रविवार को ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने के दौरान बह गया। देर रात तक गंगा में गोताखोर युवक को तलाशते रहे।
विज्ञापन


दिल्ली की पालम कालोनी के बंगला पुरी क्षेत्र निवासी अमित कुमार (26) रविवार को अपनी मां कुसुम, भाई रवि, पत्नी गीता और जीजा जोगेंद्र के साथ दिवंगत मौसी नारायणी की अस्थियां विसर्जित करने ब्रजघाट आया था। अस्थियां विसर्जन करने के बाद अमित शाम करीब पांच बजे परिजनों के साथ गंगा में डुबकी लगा रहा था।

तभी तेज बहाव में वह डूबने लगा। परिजनों ने शोर मचाया, जिसे सुनते ही मल्लाह राजमल, विनोद, काले, दीपचंद उस ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक अमित गंगा में डूब चुका था।
विज्ञापन


गोताखारों ने काफी कोशिश की, लेकिन अमित का पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस मल्लाहों की मदद से गंगा में युवक को गंगा में तलाश रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें