फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक व किरायेदार के घर पर चोरी

Mon, 04 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चोरी का बिखरा हुआ सामान दिखाता टीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधानगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक और उनके किराएदार के घरों का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान समेट ले गए। शिक्षक शनिवार को ही रिटायर्ड हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इलाकाई लोगों में चोरी की वारदात से दहशत है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव निवासी अशोक कुमार शाखा इंटर कॉलेज में टीचर थे। वे शनिवार को स्कूल से रिटायर्ड हुए। उनका राधानगर इलाके में एक और मकान है। इस मकान में कानपुर की मनोज कुमारी भी किराए पर रहती हैं। किराएदार महिला होली पर अपने गांव गई थी।

वहीं शिक्षक शनिवार को रिटायर होने के बाद लोगों से मिलने गांव चले गए थे। मोहल्ले के लोगों ने रविवार सुबह फोन पर शिक्षक को गेट का ताला टूटा होने की खबर दी। घर के अंदर सारे कमरों और किराएदार के कमरे का ताला टूटा था। अशोक कुमार तुरंत राधानगर आए और कमरों का हालात देख दंग रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो गैस सिलेंडर, अलमारी का लॉक तोड़कर रुपये और सोने की चेन, अंगूठी व कपड़े चोरी हुए हैं। वहीं किराएदार की अलमारी से जेवरात, 15 हजार रुपये नगद और बर्तन समेत गृहस्थी का अन्य सामान चोरी किया गया है।

राधानगर चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने बताया कि घटनास्थल पर चोरी का सामान शिक्षक ने गैस सिलेंडर ही बताया था। बाद में तहरीर में जेवरात, नगदी जोड़ दी है। चोरी की घटना तो हुई है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें