फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवती का शव

Fri, 08 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के दोयमी रेलवे फाटक और रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के किनारे गुरुवार की सुबह एक युवती का शव मिला। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की दशा देखकर दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उधर, इस बाबत पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चलेगा। दोयमी रेलवे फाटक और हापुड़ स्टेशन के बीच विद्युत पोल संख्या 103 के पास गुरुवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने एक युवती का अर्द्ध नग्न शव पड़ा देखा। उसने जींस-टाप पहन रखा था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिल सकी। युवती की जेब से पुलिस को एक ताश की गड्डी बरामद हुई है। युवती की दशा देखकर लोग आशंका जता रहे हैं कि दुराचार के बाद उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


उधर, एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि ऐसा लग रहा युवती ट्रेन से गिरी है। उसके चेहरे, सिर और हाथ में काफी गंभीर चोट हैं। फिर भी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुराचार की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें