फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 10 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ट्रक ने महिला को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटे के साथ बहन से मिलने जा रही महिला एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से गिर गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा शनिवार शाम साइलो प्रथम चौकी के पास हुआ। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार सलाई गांव निवासी फिरोज अपनी मां जमीला (40) और दोस्त मोहम्मद जिशान के साथ बाइक से अजराड़ा गांव में मौसी के घर जा रहा था।

जैसे ही उनकी बाइक साइलो प्रथम चौकी के पास मिशन स्कूल की ओर मुड़ी जमीला असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिर गईं। इसी दौरान हापुड़ की ओर जा रहे एक ट्रक ने पीछे से जमीला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को सरस्वती मेडिकल की मॉर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन


एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें