फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने दबोचे तीन मनचले, एक भागा

Sun, 24 Jan 2016 06:46 PM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर कोचिंग से घर लौट रहीं छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर बाइकर्स ने छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने पीछा कर तीन मनचलों को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। उनका एक साथी चकमा देकर भाग गया।

नगर पालिका क्षेत्र के एक गांव की चार छात्राएं शनिवार दोपहर गढ़ के एक कंप्यूटर सेंटर से कोचिंग कर पैदल जा रही थीं।  मीरा रेती क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार नशे में धुत चार युवक वहां आए।

उन्होंने छात्राओं से छेड़खानी की। छात्राओं ने विरोध किया तो युवकों ने बाइक रोकीं और हाथापाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास की दुकानों पर बैठे लोग दौड़कर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया, लेकिन उनका चौथा साथी भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई की और कस्बा चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह को सौंप दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें