फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में प्रेमी युगल को गोली मारने का फरमान

Sat, 26 Mar 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट में प्रेम विवाह रचाने वाले एक नवदंपति को पंचायत के तुगलकी फरमान से दहशत में ला दिया। युवक और युवती के परिजनों की ओर से बुलाई गई पंचायत में प्रेमी युगल को गोली से उड़ाने का फैसला सुना दिया गया।
विज्ञापन


इससे भयभीत युवक और युवती सुरक्षा के लिए थाने पहुंच गए। उधर, युवक-युवती के परिजन पंचों के फैसले से सहमत नहीं हुए तो पंचायत में मारपीट हुई और हंगामा हो गया। देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी।

तब दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रह रहे थे। कुछ दिनों पहले ही दोनों के परिजनों को इस प्रेम विवाह की जानकारी हुई। शुक्रवार को इस संबंध में मोहल्ले में पंचायत का आयोजन हुआ। पंचों ने प्रेम विवाह करने वाले नवदंपति को गोली से उड़ाने का तुगलकी फरमान सुनाया दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि पंचों के फैसले से युवक और युवती के सहमति नहीं हुए तो पंचायत में जूतम-पैजार भी हो गई। जिसके बाद पंचायत समाप्त हो गई। गोली मारने की धमकी से भयभीत प्रेमी युगल देहात थाने पहुंचा और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शनिवार को यह मामला मीडिया के समक्ष आया तो बात पुलिस तक पहुंची। हालांकि पुलिस पंचायत होने की बात से इंकार कर रही है। हालांकि उसने प्रेम विवाह करने की बात स्वीकारी है।

एसओ हापुड़ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों बालिग है और उन्होंने शादी कर ली है। परिजन सहमत हैं। पंचायत होने का आरोप निराधार है।

कविनगर में पंचायत होने की जानकारी नहीं हैं। यदि वास्तव में ऐसा हुआ तो इसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। - अलंकृता सिंह, एसपी

पंचायत नहीं हुई है। पुलिस ने मोहल्ले में जाकर जांच कराई थी। युवक और युवती के परिजनों ने इस संबंध में लिखित में लिया गया है कि दोनों परिवार शादी से रजामंद हैं। - विशाल यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें