फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की वीडियो वायरल करने वाला चिकित्सक फरार

Mon, 20 Feb 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिला की वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला चिकित्सक जावेद पुलिस पकड़ से दूर है। व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सोमवार को अध्यक्ष मूलचंद सिंघल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम आरएन पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा। मूलचंद सिंघल,

अमन गोयल ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक जावेद ने गांव की दलित महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी चिकित्सक जावेद को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

व्यापार मंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द न हुई तो व्यापारी सामाजिक संगठनों और क्षेत्र की जनता को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगें।

ज्ञापन देने वालों में पंकज गर्ग, दिनेश गर्ग, प्रमल कुमार, आशीष कुमार, नासिर, गजेंद्र, शुभम कुमार, कमलेश शर्मा, विपिन सिंघल शामिल रहे। एसडीएम आरएन पांडेय ने चिकित्सक की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें