फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

Thu, 19 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पिलखुवा क्षेत्र के परतापुर रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव फरीदपुर निवासी तरुण शर्मा गाजियाबाद से घर लौट रहा था। इसी दौरान परतापुर रोड की ओर जा रहे एक ट्रक ने तरुण की बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ युवकों ने ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।

इसी दौरान युवकों ने गांव फरीदपुर में फोन कर ग्रामीणों को बुला लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसओ पिलखुवा अजय अग्रवाल का कहना है कि दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में आग पर काबू पर पा लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें