फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास पतंजलि स्टोर में चोरी

Sat, 15 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली के पास स्थित पतंजलि स्टोर का ताला तोड़कर चोर बृहस्पतिवार रात 40 हजार रुपये का सामान ले गए। सुबह स्टोर खोलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला। उधर, चोर मोहल्ला गढ़ी के मोबाइल टावर से 24 बैट्रियां उठाकर ले गए।

 कोतवाली पिलखुवा के पास मोहल्ला साकेत निवासी ब्रजमोहन का पतंजलि स्टोर है। ब्रजमोहन शुक्रवार सुबह स्टोर खोलने पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। स्टोर से 10 हजार रुपये और 30 हजार रुपये का सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की उधर, मोहल्लागढ़ी में मोबाइल टावर से चोर 24 बैट्रियां ले गए। टावर की देख-रेख करने वाले  ने कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों चोरी की घटनाएं जानकारी में हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें